भगवान भोलेनाथ को इस सावन में ऐसे करें खुश, होगी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति।

 देवों के देव महादेव जिनको तीनों लोको के स्वामी के रूप में आराध्य देव की पूजा जो भी भक्त सच्चे मन से करते हैं। उनके सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भगवान भोलेनाथ अवश्य ही कर देते हैं। भगवान शिव को समर्पित पर्व महाशिवरात्रि एवं सावन मुख्य रूप से हिंदू धर्म के लोगों के आस्था का प्रतीक हैं।

सावन का त्योहार वर्ष 2024 में दिनांक 22 जुलाई दिन सोमवार से लग रहा है। हर भक्तों की कतार लगभग हर शिवालय में देखने को मिलती ही है। लोगों का ऐसा मानना भी है कि यदि कोई भक्त विशेष रूप से सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करना (Bhagwan Shiv Ko Khush Kaise Kare) चाहे तो कुछ विशेष उपाय किया जा सकता है। वैसे आपको बताते चले कि भगवान शिव की पूजन अर्चन अत्यंत ही सरल है। भगवान शिव तो एक लोटे जल से प्रश्न होने वाले देव है। शिव महापुराण का भी अत्यधिक महत्व है जिसको सावन महीने में सुनने या फिर पढ़ने से जातक, जातिका को समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होता है।

भगवान_भोलेनाथ_को_इस_सावन_में_ऐसे_करें_खुश,_होगी_सभी_मनोकामनाओं_की_पूर्ति_।
भगवान भोलेनाथ को इस सावन में ऐसे करें खुश, होगी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति।

भगवान शिव को विशेष रूप से हर माताएं बहनें अपनी अपनी मनोकामनाओं के साथ पूजन अर्चन करती है। जिन लोगों को काम में सफलता, शादी विवाह, संतान सुख, घर में सुख शांति, नौ ग्रह, बीमारी, पारिवारिक कलेश इत्यादि से छुटकारा पाने के लिए सावन में भगवान शिव को अवश्य ही पूज लें।

सावन में भगवान शिव (Shiv) की पूजा ऐसे करें होंगे तुरंत ही खुश (Bhagwan Shiv Ko Khush Kaise Kare)

सावन हो या महाशिवरात्रि भगवान शिव को नीचे दिए हुए कुछ विशेष मंत्र और स्तोत्र के नाम दिए गए हैं यदि आपको भगवान शिव को खुश करना है तो इनमें से किसी भी पाठ को इस सावन में कर लीजिए फिर देखिए जिंदगी में कितना आनंद आता है। भगवान शिव अतिशीघ्र ही खुश हो जाते है यदि इनमे से कोई भी उपाय कर लिए आप इस सावन में।

Mahshivratri Upay: महाशिवरात्रि के दिन यह उपाय कर लेना लेकिन कुछ चीजें त्याग देना अन्यथा होगा साल भर नुकसान|

1.शिव पंचाक्षर मंत्र

हम सभी ॐ नमः शिवाय मंत्र तो जानते ही है इसी मंत्र को शिव पंचाक्षर मंत्र भी कहते है। यह मंत्र भगवान शिव का सबसे सरल और जागृत मंत्र है, जिन लोगों को अन्य मंत्र कठिन लगते हों या पढ़ने में असुविधा हो वें इस मंत्र को अवश्य पूरे सावन मास में जपते रहें ऐसा करने से भगवान शिव की असीम कृपा जातक, जातिका पर बनी रहती है।

2.महामृत्युंजय मंत्र

महामृत्युंजय मंत्र को संजीवनी अर्थात जीवन दायनी मंत्र भी कहा जाता है। दीर्घायु के लिए इस मंत्र का महात्म शिव महापुराण में विस्तृत मिलता है। खासतौर से इस सावन में जिन लोगों को मृत्यु भय, एक्सीडेंट इत्यादि का भय हो, कुंडली में दोष हो तो ऐसे लोगों को इस सावन में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना विशेष लाभप्रद है। ध्यान रहे इस मंत्र को जपने में विशेष सावधानी रखनी चाहिए यदि संस्कृत में दिक्कत हो तो फिर इस मंत्र का हिंदी अर्थ ही पढ़ना चाहिए और यदि संभव न हो तो यूट्यूब से इस मंत्र को सुन लेना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।

3.रुद्राष्टकम पाठ

श्री रुद्राष्टक पाठ का अपना अलग ही महत्व है जो लोग किसी विशेष कार्यों की पूर्ति के लिए सावन में संकल्प लेकर इस स्तोत्र का पाठ करते हैं निश्चित ही भगवान शिव खुश होकर व्यक्ति के इच्छाओं की पूर्ति कर देते हैं।

4.शिवालय जलाभिषेक

शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव तुरंत ही खुश हो जाते है। और यदि सावन में प्रत्येक दिन संभव हो तो या फिर हर सोमवार को जलाभिषेक करने से जातक या जातिका के परिवार में सुख समृद्धि बना रहता है एवं मन भी शांत रहता है।

5.शिवाष्टकम पाठ

भगवान शिव का शिवाष्टकम पाठ/ स्तोत्र पूरे सावन भर पढ़ने से बहुत जल्दी शिव जी खुश होकर सभी प्रकार के मनोकामना की पूर्ति कर देते है। आप यदि चिंतित रहते हैं तो शिवाष्टक स्तोत्र संभव हो तो पूरे सावन भर सुने या पढ़ें शीघ्र आराम मिलेगा।

6.श्री शिवमहापुराण का पाठ

शिव महापुराण भगवान शिव को समर्पित है। जो भी व्यक्ति भगवान शिव को खुश करना चाहते हैं वें श्री शिव महापुराण अवश्य पढ़ें इस पुराण के इतने फायदे हैं जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती है। जिस इंसान ने शिव महापुराण को सच्चे मन से पढ़ लिया पूरे सावन भर तो ऐसे लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद तो मिलता ही है और साथ ही साथ मां गौरा का भी आशीर्वाद मिलता है।

People Also Ask

इस लेख में इन्टरनेट के माध्यम से पूछे गये कुछ प्रश्नों के सटीक जवाब भी दिए गयें हैं | क्योंकि हमारा हमारा यह उद्देश्य रहता है कि आप सभी लोगों को धर्म - कर्म, पूजा - विधि, ग्रन्थ इत्यादि से सम्बन्धित सटीक जानकारी उपलब्ध करना | यहाँ पर भगवान शिव जिनको महादेव, महाकाल, भोलेनाथ, भोलेबाबा इत्यादि नामों से जानते हैं से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब दिए गए हैं |  

Ques: भोलेनाथ को जल्दी प्रशन्न कैसे करें?
Ans: भगवान शिव को भोलेनाथ कहते हैं, क्योंकि वह अतिशीघ्र प्रशन्न होने वाले देव है |भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए प्रत्येक सोमवार और संभव हो तो हर दिन कम से कम एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित कर प्रशन्न किया जा सकता है | यदि सावन का महिना हो तो बात ही क्या है, इस समय तो कोई भी भाए बंधू माताएं बहनें भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करके आसानी से मना सकती हैं | और सावन के महीने का शास्त्रों में अत्यधिक महत्व बताया गया हैं | इतना ही नहीं भगवान भोलेनाथ के साथ - साथ माँ गौरा भी जातक/ जातिका के ऊपर प्रशन्न होकर कृपा करने लगती हैं |
  1. भगवान शिव को प्रशन्न करने के लिए सुबह नहाने के बाद सफ़ेद हरे पीले लाल और आसमानी रंग के वस्त्र पहनकर ही पूजा करना शुभ माना जाता है |
  2. सावन में रोज कम से कम 21 बेलपत्रों पर चन्दन से ॐ नमः शिवाय लिख कर शिवलिंग पर अर्पित करें ऐसा करने से भगवान् शिव शीघ्र ही प्रशन्न हो जाते हैं और सभी प्रकार के मनोरथ को पूर्ण कर देते हैं | 
  3. शिवलिंग पर मात्र जल अर्पित कर या बेलपत्र अर्पित कर भगवान् शिव जल्दी प्रशन्न हो जाते हैं |
  4. भगवान् शिव को यदि अखंडित चावल के दाने अर्पित करें तो वें शीघ्र प्रशन्न हो जाते हैं | | 
Ques:भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए?
Ans: भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग की पूजा का विधान शस्त्रों में मिलता है | जो भी भक्कत सच्रेंचे हृदय,प्रेम से भक्ति समर्पण दिखाते हैं एवं हर दिन एक नियत टाइम पर शिवलिंग की पूजा अभिषेक कर निम्न मन्त्र श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का एक माला जप करते हैं | व्रत उपवास इत्यादी सोमवार, शिवरात्रि, सैवन माह में करते हैं उनके ऊपर भोलेनाथ मेहरबान हो जाते हैं और ऐसे जातक भोलेनाथ की कृपा के पात्र बन जाते हैं | 

Ques: शिव भक्ति कैसे की जाती है?
Ans: शिव भक्ति करना बहुत सरल है क्योंकि प्रभु शिव का स्वभाव बहुत ही सहज है | यहाँ पर कुछ पॉइंट शिव भक्ति करने के लिए दिए गयें हैं जिसको अपनाकर आप शिव भक्ति कर सकते हैं | मन को निर्मल बनाएं जैसे लोभ, ईर्ष्या, क्रोध, घमंड को इत्यादि को त्याग कर शिव भक्ति करें फिर देखें चमत्कारिक परिणाम | आइयें जानते हैं शिव भक्ति कैसे करें,
  1. सुबह सूर्योदय से पूर्व विस्तर त्याग दें तत्पश्चात स्नान आदि से करने के बाद साफ़ - सुथरे वस्त्र धारण करें | 
  2. घर में पूजा के स्थान को साफ़ स्वच्छ कर लें |
  3. पूजा स्थान पर गंगा जल का आम पत्ते से छिडकाव करें | गंगाजल का छिडकाव करते समय ॐ पवित्रं पवित्रं बोले |
  4. फिर पूजा स्थान में घी, तिल का दीपक एवं धुप जलाएं | 
  5. भगवान शिव के शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाएं |
  6. अब फूल, धतुरा, भांग, बेलपत्र, चन्दन, तिल (शिवलिंग पर तिल) भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें |
  7. शिव चालीसा का पाठ करें |
  8. शिव चालीसा का पाठ सम्पूर्ण होने पर आरती शिव जी की आरती करें फिर भोग लगावें यदि भोग घर का बना हुआ है तो अति उत्तम है |
इस प्रकार आप शिव भक्ति करके भगवान शिव को प्रशन्न कर मनचाहा वरदान पा सकते हैं | कुछ ही दिनों में आपको इस विधि को करने के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलने लगेंगे | 

Ques: महादेव को बुलाने का मंत्र क्या है?
Ans: कब कैसे और किस रूप में प्रभु महादेव मिल जाएँ यह कोई नहीं जानता है एक कहानी केदारनाथ के भक्त की जो इतना निष्ठा रखता था | महादेव साक्षात दर्शन दिए पूरी कहानी पढ़ें |
यहाँ पर ज्योतिषाचार्य गौरव के अनुसार, देवों के देव महादेव को बुलाने का मन्त्र बहुत सरल है बस आपको हर क्षण, हर पल महादेव पर विश्वाश होना चाहिए, महादेव को इष्ट देव बनाएं और जिस प्रकार भी हर दिन पूजा कर सकते हैं करें | मन ही मन भाई बंधू ॐ नमः शिवाय, माताएं - बहनें नमः शिवाय पंचाक्षर मन्त्र का जाप करें |
संभव हो तो हर दिन एक लोटा जल जिसमे गंगाजल मिला हो महादेव को जरूर अर्पित करें अन्यथा यह उपाय सोमवार के दिन एवं सावन में, प्रत्येक माह के शिवरात्रि, महाशिवरात्रि को महादेव की भक्ति अवश्य करें |

इस मन्त्र को महादेव को बुलाने (आवाहन) के लिए जप करें 
शम्भवाय च, मयो भवाय च नमः, शंकराय च, मयस्कराय च, नमः शिवाय च, शिवतराय च|||||
ईशानः सर्व विध्यानामीश्वरः, सर्वभूतानां ब्रम्हा धिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम||||| ॐ नम : शिवाय |

Ques: भगवान शिव से मन्नत कैसे मांगे?
Ans:
प्राय: हर शिवालय में शिवमंदिर के सामने नंदी जी जरूर देखने को मिलते हैं ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति कोई मन्नत के लिए शिवलिंग की पूजा करने के बाद अपनी अर्जी नंदी बाबा के दाहिने कान में बोल दे लेकिन बोलते समय ध्यान रहे व्यक्ति की अर्जी नंदी बाबा को ही सुनाई दे, आस - पास किसी को न सुनाई दे | ऐसा करने से नंदी बाबा के कान में बोला गया मन्नत भगवान् शिव सुन लेते हैं और व्यक्ति की मन्नत जल्दी पूर्ण हो जाती है |

Ques:शिव जी को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?
Ans:
 हर सोमवार को शिव जी को खुश करने के लिए उनकी आरधना, भक्ति करते रहना चाहिए | ऐसा करने से शिव जी भक्तों पर सदा खुश रहते हैं | भगवान शिव जी को खुश करने के लिए पीला चन्दन अवश्य लगाएं क्योंकि चन्दन शिव जी को अत्यधिक प्रिय है उसके बाद भांग, धतुरा, दूध, गंगाजल चढ़ाएं एवं शिवलिंग का अभिषेक करें |

Ques: कौन se देवता जल्दी प्रशन्न होते हैं?
Ans:
 इस संसार में भगवान शंकर जिन्हें भोले शंकर, महादेव के नाम से जानते हैं, एकमात्र ऐसे देव हैं जो भक्त की अर्जी सुनकर समस्त मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं | उनके सारे कष्टों को दूर करते है इसी कारण उन्हें भोले शंकर के नाम से भी जाना जाता है | भोलेबाबा (Shiv) जी भक्तों के एक लोटा जल देने मात्र se जल्दी प्रशन्न होते हैं |

Ques: महादेव किस चीज से खुश होते हैं?
Ans:
 रुद्राभिषेक गन्ने के जूस, गंगाजल इत्यादि से किया जाता है | अनुष्ठानिक विधि से किया गया अभिषेक जिसे रुद्राभिषेक भी कहा जाता है | शास्त्रों में ऐसा वर्णन मिलता है कि जो जातक महादेव के प्रिय दिन सोमवार, प्रत्येक  माह में आने वाले शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, विशेष रूप से सावन में महादेव का रुद्राभिषेक करते हैं, ऐसे जातकों पर महादेव हमेशा खुश रहते हैं अतः महादेव रुद्राभिषेक सबसे ज्यादा खुश होते हैं |

निष्कर्ष

भगवान शिव को पूरा संसार और विशेष रूप से पूरा सावन शिवमय होवा रहता है | कुल मिलाकर शिव भक्ति, करने से सभी प्रकार के मन्नत पूर्ण करने के लिए अवश्य ही उपाय व्यक्ति को करना चहिये | शिव पूजा बहुत ही सरल है | आशा करते हैं कि ज्योतिषाचार्य गौरव के द्वारा लिखी गई लेख "भगवान भोलेनाथ को इस सावन में ऐसे करें खुश, होगी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति" पढ़कर आप सभी लोगों को कुछ न कुछ महत्वपूर्ण बातें अवश्य जाने को मिली होगी और लोगों के द्वारा पूछे गये प्रश्न (People Also Ask) पढ़कर आप सभी लोगों के मन की दुविधा दूर हुई होगी | 

डिस्क्लेमर: प्रिय साथियों इस लेख का उद्देश्य है कि आप सभी लोगों को कुछ धर्म कर्म से संबंधित जानकारी प्रदान करना। हालांकि इस लेख की सटीकता का दावा हमारी वेबसाइट नहीं करता है। अतः जानकारी मात्र के लिए है। किसी भी त्रुटि के लिए इस वेबसाइट, संपादक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

RATNGYAN YouTube Channel

Subscribe to My YouTube Channel

Watch My Latest Videos