शिव तो ठहरे सन्यासी लिरिक्स (Shiv To Thehre Sanyasi Gora Pachtaoge)
Shiv Bhajan: प्यारे भक्तों प्रस्तुत भजन "शिव तो ठहरे सन्यासी लिरिक्स (Shiv To Thehre Sanyasi Gora Pachtaoge)" भगवान भोलेनाथ और मां गौरा को समर्पित है। जैसा कि हम सभी जानते है कि भगवान शिव योगी, सन्यासी, और कैलाश के निवासी और नंदी बाबा की सवारी करने वाले माने जाते हैं। यह भजन शाम के समय, रुद्राभिषेक के हवन के समय, नाग पंचमी, महाशिवरात्रि, महीने के शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर सबसे ज्यादा सुना जाता है।
यह भजन तुम ठहरे परदेशी की तर्ज पर शिव तो ठहरे सन्यासी Lyrics गाया गया है।प्रस्तुत भजन शिव तो ठहरे सन्यासी lyrics में यह उल्लेख है कि जब मां गौरा की शादी बाबा भोले से तय हो जाती है तो सखियां बहुत ही उल्लास से मां गौरा से पूछती है भोलेबाबा के बारे में। मां गौरा के बताने के बाद उनकी सखियां कहती हैं- कि हे! गौरा शिव जी तो सन्यासी है उनके संग जिंदगी कैसे बिताओगी? इस पर मां गौरा कहती है कि तुम मेरे भोलेनाथ को क्या जानो। जिस रूप में मिले हैं मुझे त्रिभुवन के स्वामी वैसा तुम क्या पाओगी।
![]() |
शिव तो ठहरे सन्यासी लिरिक्स (Shiv To Thehre Sanyasi Gora Pachtaoge) |
शिव तो ठहरे सन्यासी lyrics (Shiv To Thehre Sanyasi Gora Pachtaogi)
शिव तो ठहरे सन्यासी गौरा पछताओगी|
भोला योगी संग कैसे अरे...जिंदगी बिताओगी|
शिव तो ठहरे संन्यासी गौरा पछताओगी|
ऊँचे- ऊँचे पर्वत पर..शिव जी का डेरा है|
नन्दी की सवारी गौरा कैसे कर पाओगी|
शिव तो ठहरे संन्यासी गौरा पछताओगी|
आगे ना कोई पीछे गौरा तेरे दूल्हे के|
दिलवाला हाल गौरा अरे..किसको सुनाओगी|
शिव तो ठहरे सन्यासी...गौरा पछताओगी|
महलों में पली गौरा..राज दुलारी बनकर...
शिव जी को भांग घोट कर....कैसे पिलाओगी..
शिव तो ठहरे सन्यासी....गौरा पछताओगी....
गौरा बोली सखियों से...अरी तुम क्या जानो री...
जैसा वर पाया मैंने वैसा तुम क्या पाओगी
शिव तो ठहरे संन्यासी...गौरा पछताओगी.....
शिव तो ठहरे सन्यासी गौरा पछताओगी|
भोला योगी संग कैसे अरे जिंदगी बिताओगी|
शिव तो ठहरें सन्यासी गौरा पछताओगी|
शिव तो ठहरे सन्यासी lyrics वीडियो
शिव तो ठहरे सन्यासी हमारे अधिकृत यूट्यूब चैनल महाकाल ज्ञान केन्द्र के माध्यम से यहां पर शेयर किया गया है। जिसको बहन साक्षी श्रीवास्तव के द्वारा गाया गया है।
You May Also Like
👉जग में सुन्दर हैं दो नाम (Jag Me Sundar Hai Do Naam Lyrics)
👉Bhaye Pragat Kripala Deen Dayala | भए प्रगट कृपाला दीन दयाला | Bhaye Pragat Kripala PDF |